Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ में बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें कब है पहला मंगलवार और क्यों है यह इतना खास
Bada Mangal Significance:सनातन धर्म में ज्येष्ठ माह को विशेष महत्वपूर्ण माना जाता है। वैशाख पूर्णिमा के बाद ज्येष्ठ माह की शुरुआत होती है। इस माह में श्रीहनुमान जी की साधना का विशेष महत्व है, क्योंकि इस माह में हर मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार का विशेष महत्व माना जाता है। इस माह के मंगलवार को 'बड़ा मंगल' कहा जाता है, जो भगवान हनुमान की पूजा के लिए अत्यंत शुभ होता है। इस साल ज्येष्ठ माह का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि इस बार अधिकमास का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसी वजह से सामान्य 4 या 5 की बजाय पूरे 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जो अपने आप में बेहद खास हैं। खास बात यह है कि अधिमास (पुरुषोत्तम मास) की वजह से आठ बड़े मंगल का विशेष संयोग मिलेगा, जो सामान्य वर्षों की तुलना में दोगुना हैं। इसकी वजह से श्रीहनुमान जी की उपासना को दोहरा अवसर प्राप्त होगा। इनमें पहले और अंतिम मंगल का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस दिन भक्त सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान हनुमान को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति लगातार 40 दिनों तक हनुमान चालीसा का पाठ करता है, तो उसे विशेष कृपा और कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं।
#Spirituality #National #BadaMangal2026Date #BadaMangal2026DateInHindi #BadaMangal2026 #StrongMangalBenefits #BadaMangalImportance #BadaMangalSignificance #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 18:41 IST
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ में बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें कब है पहला मंगलवार और क्यों है यह इतना खास #Spirituality #National #BadaMangal2026Date #BadaMangal2026DateInHindi #BadaMangal2026 #StrongMangalBenefits #BadaMangalImportance #BadaMangalSignificance #VaranasiLiveNews
