Ujjain News: वैशाख पर श्री महाकाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भांग-शेषनाग श्रृंगार से हुई भस्म आरती
वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतिया पर रविवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु देर रात से ही कतार में लगकर अपने इष्ट देव के दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ ही भगवान महाकाल का अलौकिक श्रृंगार कर भस्म अर्पित की गई। मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि तृतिया के अवसर पर प्रातः चारबजे विधि-विधान से भस्म आरती संपन्न हुई। वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद मंदिर के पट खोले गए और पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देवी-देवताओं का पूजन-अर्चन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटा बजाकर हरि ओम का उच्चारण करते हुए जल अर्पित किया गया। इसके बाद पुजारियों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार कर कपूर आरती की और उन्हें नवीन मुकुट धारण कराया। तत्पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भस्म आरती संपन्न हुई। आज के श्रृंगार की विशेषता यह रही कि बाबा महाकाल का भांग से विशेष श्रृंगार किया गया और मस्तक पर शेषनाग का अलंकरण किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य और अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर धर्मलाभ प्राप्त किया। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। यह है आरती का समय - भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक - दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक - भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक - संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक - संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे - शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक महाकालेश्वर मंदिर में आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
#CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #MahakalBhasmaAarti #UjjainTemple #MahakalDarshan #VaisakhTritiya #ShivaPuja #MahakalShringar #UjjainReligiousNews #Bhasmarti #BabaMahakal #ShivaDevotee #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 06:31 IST
Ujjain News: वैशाख पर श्री महाकाल मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भांग-शेषनाग श्रृंगार से हुई भस्म आरती #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #MahakalBhasmaAarti #UjjainTemple #MahakalDarshan #VaisakhTritiya #ShivaPuja #MahakalShringar #UjjainReligiousNews #Bhasmarti #BabaMahakal #ShivaDevotee #VaranasiLiveNews
