आजम खां फिर गिरफ्तार: पहले अभिवादन, फिर हाथ उठा आसमान की तरफ किया इशारा; रिहाई से ईडी की गिरफ्तारी तक टाइमलाइन
अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में जमानत मिलने पर शनिवार शाम रामपुर जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खां को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जेल के गेट से ही गिरफ्तार कर लिया। आजम के जेल से बाहर कदम रखते ही ईडी की टीम अपनी गाड़ी में बैठाकर साथ ले गई। वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जेल से रिहाई मिल गई। रामपुर के एसपी अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ईडी की टीम आजम को लेकर पूछताछ के लिए गाजियाबाद ले गई है, जहां कोर्ट में पेशी की जाएगी। दरअसल दो पैनकार्ड मामले में जिला स्तरीय अदालत से आजम खां और अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाए जाने के बाद 17 नवंबर 2025 को जेल भेजा गया था। तभी से दोनों जेल में थे। हाईकोर्ट से 29 अक्तूबर को जमानत मिल गई थी।
#CityStates #Moradabad #Rampur #UttarPradesh #AzamKhan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 09:16 IST
आजम खां फिर गिरफ्तार: पहले अभिवादन, फिर हाथ उठा आसमान की तरफ किया इशारा; रिहाई से ईडी की गिरफ्तारी तक टाइमलाइन #CityStates #Moradabad #Rampur #UttarPradesh #AzamKhan #VaranasiLiveNews
