झांसी के आयुर्वेद कॉलेज में हड़ताल: बीएएमएस छात्र-इंटर्न ने ओपीडी बंद कर जड़ा ताला, मरीज बिना इलाज लौटे

झांसी में बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के बीएएमएस के छात्र और इंटर्न डॉक्टरों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने ओपीडी बंद कराकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। इससे उपचार के लिए आए मरीजों को बिना उपचार कराए निराश होकर लौटना पड़ा। कक्षाओं का बहिष्कार कर एकजुट हुए बीएएमएस के छात्र और इंटर्न डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कराते हुए ताले लगा दिए। मुख्य द्वार पर खड़े होकर मरीजों को प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद एकेडमिक गेट पर एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, इस विरोध प्रदर्शन के कारण ओपीडी में अब तक सिर्फ दो मरीजों का ही उपचार हुआ है। कॉलेज के अनुसार, रोजाना 200 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए आते हैं। प्राचार्य प्रो. माखन लाल ने बताया कि पूरे मामले से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।

#CityStates #Jhansi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 13:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Jhansi



झांसी के आयुर्वेद कॉलेज में हड़ताल: बीएएमएस छात्र-इंटर्न ने ओपीडी बंद कर जड़ा ताला, मरीज बिना इलाज लौटे #CityStates #Jhansi #VaranasiLiveNews