अयोध्या: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने किए रामलला के दर्शन, मंदिर का अवलोकन किया
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू बुधवार को अयोध्या पहुंचे और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने रामलला के साथ राम परिवार की भी विधि-विधान से पूजा की। मंदिर परिसर पहुंचने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निर्माण अभियंता जगदीश आफले ने उनका सत्कार किया। इसके बाद संधू ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और निर्माण कार्य तथा मंदिर की शिल्पकला का अवलोकन किया। उन्होंने मंदिर की भव्य स्थापत्य शैली, नक्काशी और निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी ली। दर्शन-पूजन के दौरान संधू ने मंदिर की धार्मिक और स्थापत्य विशेषताओं को करीब से देखा। मंदिर परिसर में मौजूद अधिकारियों एवं ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने उन्हें निर्माण कार्य की प्रगति और मंदिर की संरचना से संबंधित जानकारी भी दी।
#CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #AyodhyaNews #UpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 16, 2026, 13:58 IST
अयोध्या: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने किए रामलला के दर्शन, मंदिर का अवलोकन किया #CityStates #Ayodhya #Lucknow #UttarPradesh #AyodhyaNews #UpNews #VaranasiLiveNews
