Axelsen Retires: एक्सेलसन ने पेशेवर बैडमिंटन से लिया संन्यास, लक्ष्य सेन ने लिखा भावुक मैसेज; जानें क्या कहा

भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता विक्टर एक्सेलसन के संन्यास पर भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि एक्सेलसेन को बैडमिंटन इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। लक्ष्य सेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बैडमिंटन खुद को भाग्यशाली मानेगा कि उसे एक्सेलसेन जैसा खिलाड़ी मिला। उन्होंने कहा कि एक्सेलसेन की महानता सिर्फ उनके खेल तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका व्यक्तित्व भी उतना ही प्रेरणादायक है। ओलंपिक में स्वर्ण जीते विक्टर एक्सेलसन पुरुष एकल बैडमिंटन के इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 और पेरिस ओलंपिक 2024 में स्वर्ण पदक जीते, जबकि रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 2017 और 2022 में विश्व चैंपियनशिप खिताब भी अपने नाम किए। भावुक हुए लक्ष्य सेन लक्ष्य सेन ने अपने संदेश में दोनों के साझा सफर को याद करते हुए कहा कि दुबई में साथ ट्रेनिंग करने से लेकर ऑल इंग्लैंड ओपन और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर मुकाबला करना उनके लिए एक शानदार अनुभव रहा है। दोनों खिलाड़ियों की आखिरी भिड़ंत पेरिस ओलंपिक के पुरुष एकल सेमीफाइनल में हुई थी, जिसमें एक्सेलसेन ने 22-20, 21-14 से जीत दर्ज कर बाद में स्वर्ण पदक भी जीता। दोनों के बीच कुल 9 मुकाबलों में एक्सेलसेन ने 8 बार जीत हासिल की, जबकि सेन को सिर्फ एक जीत मिली, जो जर्मन ओपन में आई थी। एक्सेलसेन ने अपने करियर में 100 से अधिक हफ्तों तक विश्व नंबर-1 का स्थान बनाए रखा। उन्होंने 2021 से 2023 तक लगातार तीन बार बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स जीता और कुल मिलाकर पांच बार यह खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने 10 सुपर 1000 खिताब भी जीते। लक्ष्य सेन ने अंत में एक्सेलसेन को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका यह सफर हमेशा यादगार रहेगा।

#Sports #National #AxelsenRetires #LakshyaSen #Badminton #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 17:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Axelsen Retires: एक्सेलसन ने पेशेवर बैडमिंटन से लिया संन्यास, लक्ष्य सेन ने लिखा भावुक मैसेज; जानें क्या कहा #Sports #National #AxelsenRetires #LakshyaSen #Badminton #VaranasiLiveNews