जागरूकता : सवाईकल कैंसर टीकाकरण शुरू, पहले दिन बरेली प्रदेश में अव्वल

बरेली। सर्वाइकल कैंसर, जानलेवा बीमारी है। इलाज पर लाखों रुपये खर्च होने पर भी बचाव की गुंजाइश बेहद कम है। अगर इस रोग के प्रति निशुल्क ''''''''''''''''''''''''''''''''सुरक्षा कवच'''''''''''''''''''''''''''''''' मिल रहा है, तो इसमें किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए। जैसे ही टीकाकरण का पता चला, मैंने टीका लगवाया।ये विचार मंगलवार को सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण मुहिम की शुरुआत पर पहला टीका लगवाने वाली सीबीगंज स्थित लेबर कॉलोनी निवासी इशिता ने साझा किए। इशिता को टीका लगने के बाद क्रमवार शाम चार बजे तक 72 किशोरियां, जिन्होंने 14वां जन्मदिन मनाया है लेकिन 15 वर्ष की नहीं हुई, उन्हें टीका लगा। जो प्रदेश के सभी जिलों में सर्वाधिक टीकाकरण है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक महिला अस्पताल के मॉडल वैक्सीनेशन सेंटर पर टीकाकरण की शुरुआत वनमंत्री के प्रतिनिधि अनिल कुमार, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद ने की। सभी किशोरियों को प्रमाणपत्र मिला।एईएफआई शून्य, रोग के प्रति सुरक्षा की दिखी चमकह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनवेशन यानी सर्वाइकल कैंसर एचपीपी टीकाकरण के दौरान एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) केस की आशंका के चलते डॉक्टर भी मौजूद रहे। लेकिन किसी भी किशोरी में लक्षण नहीं उभरे। डॉ. प्रशांत के मुताबिक टीका लगने के बाद कुछ घंटे बाद हल्का बुखार, सिरदर्द, मतली आए तो पैरासिटामॉल की एक टैबलेट खा लें। पर्याप्त मात्रा में पानी, जूस पीएं, इंजेक्शन की जगह पर दर्द, सूजन, लालिमा होने पर बर्फ से सिकाई के लिए कहा गया है।आज से कोल्ड चेन वाले 27 केंद्रों पर लगेगा टीकामंगलवार को टीकाकरण की शुरुआत महिला अस्पताल में की गई। स्थिति सामान्य मिलने के बाद अब बुधवार से महिला चिकित्सालय समेत 27 कोल्ड चेन प्वाइंट पर टीकाकरण होगा। इसमें दो निजी मेडिकल कॉलेज, आठ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी), 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) शामिल हैं। तीन माह तक सप्ताह के सभी कार्य दिवसों में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक टीकाकरण होगा। फिर जुलाई से नियमित टीकाकरण की तर्ज पर बुधवार और शनिवार को होगा।वर्जन : फोटोसुई का दर्द मामूली है, पर कैंसर की तकलीफ सालों तक रहती है। इसलिए टीका लगवाने में कोई हिचक नहीं थी। - रिया कुमारीसवाईकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क टीकाकरण की जानकारी मिली तो परिवार के साथ केंद्र पहुंचे। टीका लगा। - पूनमबचपन में टीके लगे जिसकी तकलीफ याद नहीं। पर रोगों से सुरक्षित होने का अहसास है। टीका जरूर लगवाएं। - उन्नति पाठकवैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगवाने में हिचक, संकोच, घबराहट न रखें। मैंने वैक्सीन लगवा ली और सुरक्षित हूं। -अनुष्का सक्सेना

#Awareness:CervicalCancerVaccinationBeginsBareillyTopsTheStateOnTheFirstDay #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जागरूकता : सवाईकल कैंसर टीकाकरण शुरू, पहले दिन बरेली प्रदेश में अव्वल #Awareness:CervicalCancerVaccinationBeginsBareillyTopsTheStateOnTheFirstDay #VaranasiLiveNews