Tehri News: शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता बौराड़ी स्टेडियम में शुरू
नई टिहरी। प्रारंभिक शिक्षा की तीन दिवसीय जिला स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता बौराड़ी स्टेडियम में मार्च पास्ट के साथ शुरू हो गई। प्रतियोगिता के उद्घाटन पर बालक-बालिक वर्ग के बीच 400 मीटर की दौड़ आयोजित की गई।बौराड़ी स्टेडियम में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशिष्ठ अतिथि पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि बौराड़ी स्टेडियम का आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच प्राथमिक वर्ग में बालक की 400 मीटर दौड़ में जौनपुर के प्रीत प्रथम, चंबा के अर्जुन द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में कीर्तिनगर की राधा प्रथम और प्रतापनगर की अंजली द्वितीय रही। इस मौके पर प्रभारी डीईओ तस्लीम कुरैसी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, जिला खेल समन्वयक प्रमोद सेमवाल, आनंदमणि पैन्यूली, जगवीर खरोला मौजूद थे। संवाद
#AutumnSportsCompetitionBeginsAtBaurariStadium. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 22, 2026, 14:51 IST
Tehri News: शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता बौराड़ी स्टेडियम में शुरू #AutumnSportsCompetitionBeginsAtBaurariStadium. #VaranasiLiveNews
