Ambala News: उधारी के विवाद में ऑटो चालक का सिर फोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसीअंबाला। एमसी कॉलोनी में उधारी के पैसों पर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। आरोपी ने बीच सड़क पर ऑटो चालक को रोककर न केवल मारपीट की बल्कि हाथ में पहने कड़े से उसके माथे पर वार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में 12 क्रॉस रोड, एमसी कॉलोनी निवासी बोबी उर्फ प्रतीक ने बताया कि वह ऑटो चालक है। 10 अप्रैल की सुबह करीब 11:30 बजे जब वह वाल्मीकि मंदिर के बाहर खड़ा था, तभी कच्चा बाजार निवासी राहुल उर्फ टोनी वहां आया। राहुल उधारी के पैसों को लेकर झगड़ा करने लगा। जब बोबी वहां से अपने घर की ओर जाने लगा तो आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया।पीड़ित का आरोप है कि राहुल ने उसे रोककर मुक्कों से पीटा और फिर हाथ में पहने भारी कड़े से उसके सिर पर हमला किया। चोट लगने के कारण बोबी के माथे से खून बहने लगा। शोर मचता देख आरोपी अपने साथियों समेत जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई।

#AutoDriver'sHeadBrokenInLoanDispute #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: उधारी के विवाद में ऑटो चालक का सिर फोड़ा #AutoDriver'sHeadBrokenInLoanDispute #VaranasiLiveNews