Noida News: सेक्टर-82 में प्राधिकरण ने तोड़ा अवैध निर्माण

नोएडा। सेक्टर-82 विवेक विहार के सुपर एमआईजी पॉकेट के ए ब्लॉक में भूतल पर स्थित एक फ्लैट के अवैध निर्माण पर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर चला। प्राधिकरण की तरफ से यहां पर अवैध निर्माण कर बनाया गया छज्जा तोड़ा गया। तोड़फोड़ का यह अभियान वर्क सर्कल-8 की तरफ से चलाया गया। प्राधिकरण के मुताबिक फ्लैट आवंटी को अतिक्रमण रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया था। मामले में विवेक विहार से ही कई शिकायतें आई थीं। प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई है। ब्यूरो

#AuthorityDemolishesIllegalConstructionInSector-82. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 20:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: सेक्टर-82 में प्राधिकरण ने तोड़ा अवैध निर्माण #AuthorityDemolishesIllegalConstructionInSector-82. #VaranasiLiveNews