AUNO 2025-26: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के परिणाम घोषित, मिलेगी AI आधारित परफॉर्मेंस रिपोर्ट; देखें टॉपर्स सूची

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड-2025-26 के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना परिणाम ओलंपियाड की वेबसाइट और व्यक्तिगत डैशबोर्ड के माध्यम से देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। फाइनल रैंकिंग के अनुसार लेवल -2 परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और तार्किक क्षमता विषयों के परिणाम घोषित किए गए हैं, वहीं सामान्य ज्ञान (GK), टेक एंड एआई और वित्तीय जागरूकता (Financial Awareness) विषयों के टॉपर्स का चयन लेवल-1 के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए amarujala olympiad. com पर जाकर Login/ Registration सेक्शन में “I am a Student” विकल्प चुनें और लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड में “Result” पर क्लिक करें। अगले 10 दिनों के भीतर सभी विद्यार्थियों को डैशबोर्ड पर AI आधारित intelligent performance report उपलब्ध कराई जाएगी। इस रिपोर्ट में विषयवार प्रदर्शन, सुधार के क्षेत्र, विशेषज्ञों की सलाह और उन्नत AI आधारित सुझाव शामिल होंगे, जिससे छात्र अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकेंगे।

#Education #National #Auno2025-26 #AmarUjalaNationalOlympiad #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 02:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AUNO 2025-26: अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के परिणाम घोषित, मिलेगी AI आधारित परफॉर्मेंस रिपोर्ट; देखें टॉपर्स सूची #Education #National #Auno2025-26 #AmarUjalaNationalOlympiad #VaranasiLiveNews