Auckland Kia Ora Modi: न्यूजीलैंड में पीएम को 20-25 साल पहले मिला था उपहार, ऑकलैंड में क्या किस्सा सुनाया?

नमस्ते, की ओरा न्यूजीलैंड के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करने वाले पीएम मोदी ने कहा, हम भारत के लोग सुनते आए थे, 20 साल के बाद, लेकिन आज 40 साल बाद कोई भारतीय पीएम न्यूजीलैंड की धरती पर आया है। ये मेरा सौभाग्य है। मैं यहां 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। प्रधानमंत्री के रूप में भले ही ये मेरा पहला दौरा है। लेकिन 25-30 साल पहले जब मैं किसी सरकार में हिस्सा नहीं था, सार्वजनिक जीवन में मुझे कोई जानता नहीं था, तब भी मुझे न्यूजीलैंड आने का मौका मिला था। 25-30 साल पहले न्यूजीलैंड में कौन सा गिफ्ट मिला प्रधानमंत्री ने वर्षों पुरानी यात्रा से जुड़ी यादें ताजा करते हुए कहा, 'उस समय किसी ने मुझे गिफ्ट में तीन चीजें दी थीं जो मैं वापस भारत लेकर गया था। एक ये मफलर, एक कैप और एक दस्ताना, क्योंकि ठंड का मौसम था। उसमें से एक चीज मैं यहां इस कार्यक्रम में भी लाया हूं। ये मफलर 25-30 साल पहले न्यूजीलैंड के एक साथी ने दिया था। मैंने इतने वर्षों में कई बार इसका उपयोग किया और आज भी इसे बहुत संभालकर रखा है। जैसे आपके प्यार को संभालकर रखता हूं।' पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे की ये खबरें भी पढ़ें- Explainer:40 साल बाद भारत के कोई पीएम न्यूजीलैंड पहुंचे; प्रधानमंत्री मोदी का दौरा क्यों अहम, क्या उम्मीदें PM Modi Auckland Speech:न्यूजीलैंड में बोले पीएम- भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज, हम फिनटेक में लीडर PM Modi NZ Visit:पीएम मोदी के स्वागत में दिखी न्यूजीलैंड की अनोखी संस्कृति, पोविरी परंपरा से मिला सम्मान PM Modi in New Zealand:भारत-न्यूजीलैंड के बीच क्या-क्या समझौते हुए जानिए क्या होगा फायदा PM Modi NZ Visit Live:न्यूजीलैंड में प्रवासी भारतीयों के बीच पीएम मोदी, ऑकलैंड से पूरी दुनिया को दिया संदेश खिलाड़ियों और महिलाओं की भूमिका पर क्या बोले प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने कहा, इस बार जब यहां आने का कार्यक्रम बना तो विशेष तौर पर इस मफलर को साथ लाया, क्योंकि खबर थी कि ठंड ज्यादा है। भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है और एक कमिटमेंट भी है। उन्होंने न्यूजीलैंड की टीम में भारतीय खिलाड़ियों के शामिल होने और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत में भी अब महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए दरवाजे खुल रहे हैं। पीएम मोदी सबसे प्रभावशाली वैश्विक नेताओं में से एक ऑकलैंड में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन से पहले इस समारोह में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से उठकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने मोदी को वर्तमान दौर के सबसे प्रभावशाली वैश्विक नेताओं में से एक बताते हुए कहा कि वह न्यूजीलैंड के सच्चे मित्र हैं। लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों और दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे जुड़ाव की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मित्रता और दोनों देशों का समुदाय वास्तव में असाधारण है। प्रधानमंत्री के न्यूजीलैंड दौरे की झलकियां प्रशांत महासागर में बढ़ेगी भारत की ताकत:आतंकवाद के खिलाफ न्यूजीलैंड कैसे बनेगा खास साथी MEA ने बताया प्लान PM Modi in NZ:भारत-न्यूजीलैंड खेल संबंधों पर क्या बोले पीएम मोदी उन्हें देख खुश हुए दिग्गज क्रिकेटर रॉस टेलर PM Modi NZ Visit:'भारत-न्यूजीलैंड एफटीए मील का पत्थर', बोले पीएम मोदी; द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई गति PM Modi New Zealand Visit:भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को मिलेगी मंजूरी, रक्षा समेत कई समझौतों पर भी लगेगी मुहर PM Modi NZ Visit LIVE:दो दिवसीय दौरे पर न्यूजीलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कई अहम समझौतों पर करेंगे बात ऑकलैंड में प्रवासी भारतीयों के बीच पीाएम, मिनी इंडिया की झलक बता दें किपीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे की तरह ही न्यूजीलैंड में भी प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचे। ऑकलैंड में मिनी इंडिया की झलक दिखी। उनकी मौजूदगी में भारत के राष्ट्रीय गान से माहौल पूरी तरह देसी हो गया। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के करीब 2.92 लाख लोग रहते हैं। जिस कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंचे हैं, यहां भारतीय समुदाय के करीब 40 हजार लोग मौजूद हैं। ऑकलैंड के 'स्पार्क एरिना' (Spark Arena) में आयोजित 'किया ओरा मोदी' (Kia Ora Modi) नाम के इस कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन के अलावा कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं।

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 11, 2026, 13:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



Auckland Kia Ora Modi: न्यूजीलैंड में पीएम को 20-25 साल पहले मिला था उपहार, ऑकलैंड में क्या किस्सा सुनाया? #World #International #VaranasiLiveNews