Ayodhya News: रेलवे स्टेशन पर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, होंठ व नाक पर दांत से काटा

अयोध्या। मां-बाप के साथ राम मंदिर दर्शन करने आई पांच साल की बालिका से दरिंदगी सामने आई है। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर सोते समय एक युवक बालिका को उठा ले गया। उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके होंठ व नाक पर दांत से काट लिया। मौके पर आए परिजनों ने बालिका को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। मामले में जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एफआईआर में प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि 10 मई को वह अपने पति व पांच साल की बेटी के साथ राम मंदिर दर्शन करने आई थीं। रात में वे रेलवे स्टेशन के ऊपर कॉनकोर्स पर सो रहे थे। 11 मई की भोर में करीब 03:40 बजे एक व्यक्ति उनकी बेटी को उठाकर सीढ़ी के नीचे ले आया। उनके पति आरोपी के पीछे गए तो देखा कि उसने उनकी बेटी पर गलत तरीके से हाथ फेरते हुए उसके होंठ व नाक पर दांत से काट लिया था।महिला ने बताया कि वह भी पीछे से आईं और बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी की पहचान राजस्थान के बारा जिले के कबाई क्षेत्र के कुड़ी मोटपुर निवासी प्रीतम के रूप में हुई है। घटना के बाद से बिटिया सहित पूरा परिवार दहशत में रहा। उसी दिन राम मंदिर दर्शन के बाद वे लोग प्रयागराज चले गए। वहां से बुधवार को लौटे तो जीआरपी थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सीडब्ल्यूसी ने नियुक्त किया सहायक व्यक्तिबालिका को बृहस्पतिवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया। वहां मनोसामाजिक परामर्शदाता ने पीड़िता की काउंसिलिंग की। समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने बताया कि पीड़िता के परिजन चेन्नई में रहते हैं। वह मामले की पैरवी में असमर्थता जता रहे थे। इसलिए उनके सहयोग के लिए सहायक व्यक्ति की नियुक्ति की गई है।

#AttemptedRapeOfYoungGirlAtRailwayStation;BittenOnLipsAndNose #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 21:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ayodhya News: रेलवे स्टेशन पर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, होंठ व नाक पर दांत से काटा #AttemptedRapeOfYoungGirlAtRailwayStation;BittenOnLipsAndNose #VaranasiLiveNews