Noida News: कार सवार पर हमला
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 के पास मंगलवार रात कार सवार युवक पर दो लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। मयूर विहार निवासी विकास पाल ने राहुल ठाकुर और उसके भाई पर कार के शीशे तोड़कर चेहरे और हाथ पर वार करने का आरोप लगाया है। इस हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और 50 से अधिक टांके लगे हैं। घटना के बाद से घायल दहशत में है। थाना प्रभारी उमेश नैथानी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
#AttackOnACarOccupant #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 17:32 IST
Noida News: कार सवार पर हमला #AttackOnACarOccupant #VaranasiLiveNews
