'तुम्हारे देश में ब्लैक डे, पाकिस्तान में खुशी': जैश के आतंकी से शहवाज की चैट, ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा
आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की शुरूआती जांच में किलोनी के रहने वाले शहवाज सिद्दीकी का पाकिस्तान से कनेक्शन निकला है। वह पाकिस्तान में बैठे जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय सदस्य उमर से सोशल मीडिया पर चैट करता था। एटीएस उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उससे दो मोबाइल मिले हैं, उनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव किलोनी निवासी शहवाज सिद्दीकी (20) को एटीएस ने 18 मई को घर से हिरासत में लिया था। एटीएस ने उसके घर से दो मोबाइल फोन बरामद किए थे। एटीएस की शुरूआती जांच में पता चला है कि शहवाज आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय पाकिस्तानी सदस्य मोहम्मद उमर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये संपर्क में था। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी दोनों के बीच चैट हुई थी। इसमें मो. उमर ने शहवाज से कहा था कि आज तुम्हारे देश में ब्लैक डे होगा, लेकिन हमारे पाकिस्तान में खुशियां मनाई जा रही है।
#CityStates #Kasganj #Agra #UttarPradesh #Ats #Hathras #Shahwaz #MarriagePretext #Detention #Lucknow #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:18 IST
'तुम्हारे देश में ब्लैक डे, पाकिस्तान में खुशी': जैश के आतंकी से शहवाज की चैट, ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा #CityStates #Kasganj #Agra #UttarPradesh #Ats #Hathras #Shahwaz #MarriagePretext #Detention #Lucknow #VaranasiLiveNews
