शिमला: मल्लिकार्जुन खरगे से मिले विस अध्यक्ष पठानिया, हिमाचल की सियासत पर की चर्चा
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से नई दिल्ली में मुलाकात कर प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। खरगे के सरकारी आवास पर हुई इस मुलाकात में विशेष रूप से आगामी विधानसभा चुनाव के संदर्भ में विचार-विमर्श हुआ। पठानिया ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। पठानिया ने खरगे के साथ हिमाचल प्रदेश में चल रही राजनीतिक गतिविधियों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने जिला चंबा के राजनीतिक समीकरणों के साथ प्रदेश कांग्रेस की गतिविधियों को लेकर भी अपना दृष्टिकोण रखा। मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कुलदीप सिंह पठानिया की भूमिका और कार्यशैली पर भी चर्चा हुई। पठानिया ने कहा कि वह बुनियादी तौर पर कांग्रेसी रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने खरगे के साथ जिला चंबा और प्रदेश कांग्रेस से जुड़े विभिन्न राजनीतिक पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए। अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। पठानिया ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों और संभावित चुनावी परिदृश्य को लेकर अपनी बात रखी।
#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #KuldeepPathania #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 18:11 IST
शिमला: मल्लिकार्जुन खरगे से मिले विस अध्यक्ष पठानिया, हिमाचल की सियासत पर की चर्चा #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #KuldeepPathania #VaranasiLiveNews
