विधानसभा चुनाव-2027: यूपी की चुनावी बिसात में बड़ा दांव खेलने की कोशिश में छोटे दल, खास इलाकों में है जनाधार
यूपी मेंचंद्रशेखर आजाद, असदुद्दीन औवेसी, स्वामी प्रसाद मौर्य, ओम प्रकाश राजभर, संजय निषाद- यह चर्चित नेता चुनावी सियासत में अब बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। इनमें भाजपा गठबंधन वाले नेता जहां ज्यादा से ज्यादा सीटें पाने की जुगत में हैं, वहीं खुद को अकेला पा रहे अन्य नेता किसी न किसी गठजोड़ की आस में हैं, हालांकि कुछ के पास अकेले चुनाव में जाने के सिवा दूसरा रास्ता नहीं दिखता। इन नेताओं की अपनी पार्टी है, खास इलाकों में जनाधार है और आभामंडल भी है। यूपी के 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी न किसी बड़े दल के साथ जाने गठबंधन की कोशिश में हैं। आजाद समाज पार्टी- कांशीराम ने हाल में 45 सीटों पर प्रभारी तय किए है। समय से पहले इनके जरिये जातीय समीकरण पेशकर इस पार्टी ने दूसरे दलों पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बनाने की कोशिश की है। इसके पीछे भाजपा,सपा, कांग्रेस व बसपा को पार्टी की ताकत को गंभीरता से लेने का संदेश देना है। पार्टी अध्यक्ष व नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने अपना फोकस दलित व मुस्लिम वोटरों पर कर रखा है। इस पार्टी से सपा व बसपा दोनों संशकित दिखती हैं। 2017 2022 सीटें जीती वोट सीटें जीती वोट रालोद 277 1 1.7% 33 8 2.85% एआईएमआईएम 38 0 0.24% 95 0 0.49% एडी-कमेरावादी 2 0 0.00% 6 1 0.28% अपना दल सोनेलाल 11 9 0.98% 17 12 1.62% सुभासपा 8 4 0.70% 19 6 1.36% निषाद 72 1 0.62% 10 6 0.91% जनसत्ता दल लोकतांत्रिक -- -- -- 16 2 0.21% ओवैसी लंबे समय से यूपी में पांव जमाने की कर रहे कोशिश हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यूपी में अपने पांव जमाने के लिए काफी वक्त से कोशिश कर रही है। अब वह पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में प्रत्याशी चयन में लगी है।
#CityStates #Delhi #AssemblyElections2027 #SmallerParties #UpElectoral #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 05:24 IST
विधानसभा चुनाव-2027: यूपी की चुनावी बिसात में बड़ा दांव खेलने की कोशिश में छोटे दल, खास इलाकों में है जनाधार #CityStates #Delhi #AssemblyElections2027 #SmallerParties #UpElectoral #VaranasiLiveNews
