Haridwar News: जमीन बेचने से इन्कार करने पर हमला, प्राथमिकी

- श्यामपुर थाना क्षेत्र का मामला, घायल के सिर में आए 12 टांकेहरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में पुश्तैनी जमीन बेचने से इनकार करने पर एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बाबूराम निवासी बाहर पीली ने तहरीर में बताया कि 28 जून की रात पीठ बाजार से लौटते समय बाहर पीली चौराहे पर सुशील निवासी सजनपुर पीली ने जमीन बेचने का दबाव बनाया। इनकार करने पर उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में बाबूराम के सिर, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आईं तथा सिर में करीब 12 टांके लगे। बाइक सवार के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

#AssaultForRefusingToSellLand;FIRRegistered #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: जमीन बेचने से इन्कार करने पर हमला, प्राथमिकी #AssaultForRefusingToSellLand;FIRRegistered #VaranasiLiveNews