Una News: आशीष कुमार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए एसएससी प्रधान

लठियाणी (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय तनोह में शुक्रवार को स्कूल प्रबंधन कमेटी (एसएमसी) का गठन किया गया जिसमें आशीष कुमार को तीसरी बार निर्विरोध एसएमसी प्रधान चुना गया। स्कूल में एसएमसी के अलावा एकेडमिक कमेटी तथा बिल्डिंग कमेटी का भी गठन किया गया। एसएमसी में आशीष कुमार को प्रधान, सीमा देवी को उपप्रधान और मुख्याध्यापिका अंजना जसवाल को सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। सदस्यों में ज्ञान चंद, राजिंद्र शर्मा, हिना देवी, सुमना देवी, सुषमा शर्मा, निशा देवी, मंजू देवी, मधु शर्मा तथा किरण बाला को चुना गया। एकेडमिक कमेटी में आशीष कुमार, राजिंद्र शर्मा, पूनम देवी, पूजा देवी, मधु शर्मा तथा निशु को चुना गया। बिल्डिंग कमेटी में आशीष कुमार, दविंद्र कुमार, मधु शर्मा, पूजा रानी तथा सीमा देवी को चुना गया। तीनों नवनिर्वाचित कमेटी के सदस्यों तथा स्कूल प्रशासन ने आशीष कुमार को तीसरी बार निर्विरोध एसएमसी प्रधान चुने जाने पर बधाई दी।

#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 23:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: आशीष कुमार तीसरी बार निर्विरोध चुने गए एसएससी प्रधान #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews