Kullu News: आशापुरी ने पलचान को आठ विकेट से दी मात
स्पोर्ट्स लोगो..ढालपुर में खेली जा रही क्रिकेट स्पर्धा में खिलाड़ी दिखा रहे प्रतिभाकाईस ने गोहरी इलेवन को 31 रन से दी मातसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। ढालपुर स्थित खेल मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच रॉयल पलचान और आशापुरी इलेवन के बीच हुआ। दूसरा मैच काईस इलेवन और गोहरी इलेवन के मध्य खेला गया। रॉयल पलचान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में 111 पर रन ही बनाए। टीम के लिए लाभ सिंह ने 16 गेंद में 29 और कुंज लाल ने 16 गेंद में 24 रन बनाए। आशापुरी इलेवन ने दो विकेट खोकर 14.5 ओवर में 112 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आशापुरी इलेवन ने आठ विकेट से मैच जीता। वहीं, दूसरा मैच काईस इलेवन और गोहरी इलेवन के बीच हुआ। इसमें काईस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाए। टीम के लिए मोहन ने 32 गेंद में 55 और जग्गू ने 47 गेंद में 36 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोहरी इलेवन की टीम 19.3 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। काईस इलेवन के लिए नरेश, विक्की और गोपाल ने दो-दो विकेट लिए। संवाद
#AshapuriBeatPalchanByEightWickets #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 17:59 IST
Kullu News: आशापुरी ने पलचान को आठ विकेट से दी मात #AshapuriBeatPalchanByEightWickets #VaranasiLiveNews
