आशा वर्कर हत्याकांड : पुलिस ने 15 गवाहों से पूछताछ की
पुलिस का दावा, हत्या के आरोपियों ने कबूला गुनाह संवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में आशा वर्कर हत्याकांड मामले में पुलिस ने 25 गवाहों में से अभी तक 15 से पूछताछ की है। पुलिस का दावा है कि हत्या के आरोपी पहले ही अपने अपराध स्वीकार कर चुके हैं। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि महिला मनी देवी और उसकी देवरानी के बीच विवाद चल रहा था, तभी हत्या के दोनों आरोपी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान एक आरोपी ने महिला को धक्का देकर नाले में गिरा दिया। वहीं, मौके पर मौजूद दूसरे आरोपी की भी हत्या में संलिप्तता पाई गई है।पुलिस ने खून से सने कपड़ों को कब्जे में लिया है और जांच आगे बढ़ा रही है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने पुलिस के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। साथ ही टीम ने सीन रिक्रिएशन कर सबूतों को अपने कब्जे में लिया। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए हैं।
#AshaWorkerMurderCase:PoliceQuestion15Witnesses #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 17:31 IST
आशा वर्कर हत्याकांड : पुलिस ने 15 गवाहों से पूछताछ की #AshaWorkerMurderCase:PoliceQuestion15Witnesses #VaranasiLiveNews
