जैसा बोते हैं बीज, वैसा ही मिलता है फल : चंद्रमति

फोटो नंबर 07केएआर 1संवाद न्यूज एजेंसीखेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में शनिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओें ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।इसके बाद अभिषेक, शांतिधारा और मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा की। धर्म सभा में आर्यिका चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि सभी को अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिएं। हम जैसा बीज बोते हैं, वैसा ही फल मिलता है। आम की गुठली से मिर्च पैदा नहीं हो सकती। मनुष्य विकारों के कारण असुर बन सकता है, पवित्र बनकर देवता भी बन सकता है। मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिएं। अच्छे कर्म करने पर ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, मोहित जैन, महेश जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, प्रवीन जैन मौजूद रहे।

#AsYouSowTheSeed #SoYouGetTheFruit:Chandramati #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 16:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जैसा बोते हैं बीज, वैसा ही मिलता है फल : चंद्रमति #AsYouSowTheSeed #SoYouGetTheFruit:Chandramati #VaranasiLiveNews