Kangra News: जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में कनेड स्कूल के आर्यन और अभय रहे प्रथम
धर्मशाला। स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा की ओर से शुक्रवार को सीएमए सभागार में एचआईवी/एड्स, टीबी सहित अन्य बीमारियों पर जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया।प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनेड के आर्यन कुमार और अभय चौधरी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़ी के मोहम्मद उमर और रिया ने द्वितीय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदल के कुनाल सैनी और विपंश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस दौरान सीमए डॉ. उमेश भारती ने युवाओं को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार और उनकी मदद करने के लिए प्रेरित किया और साथ भी इसकी शपथ भी दिलाई। प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय झियोल, दाड़ी, कनेड, मंदल, रक्कड़ और बगली के विद्यार्थियों और नोडल अधिकारियों ने भाग लिया।विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, एचआईवी/एड्स और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी ज्ञानवर्धक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश भारती ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य स्वास्थ्य, किशोर स्वास्थ्य, एचआईवी/एड्स, एसटीआई/आरटीआई, स्वैच्छिक रक्तदान और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी एवं जागरूकता को बढ़ावा देना है।प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों और मौजूद लोगों को टीबी मुक्त भारत अभियान के साथ सर्पदंश के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी एवं जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने सर्पदंश से बचाव के लिए रात में टॉर्च का उपयोग करने, पैरों में जूते पहनने, घरों में सांपों एवं अन्य जहरीले जीवों के प्रवेश की संभावनाओं को कम करने और चूहों की समस्या को नियंत्रित रखने जैसे उपायों पर जोर दिया।उन्होंने बताया कि टीबी बैक्टीरिया से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने अथवा बोलने के दौरान हवा के माध्यम से फैल सकता है। उन्होंने टीबी के 10 प्रमुख लक्षणों की जानकारी देते हुए बताया कि कई बार टीबी बिना स्पष्ट लक्षणों के भी हो सकती है, जिसे असिम्प्टोमैटिक टीबी कहा जाता है। ऐसे में जोखिमपूर्ण एवं संवेदनशील आबादी की पहचान कर उनकी सक्रिय स्क्रीनिंग करना महत्वपूर्ण है।
#AryanAndAbhayFromKanedSchoolSecuredTheFirstPositionInTheDistrict-levelQuizCompetition. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 18, 2026, 17:42 IST
Kangra News: जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में कनेड स्कूल के आर्यन और अभय रहे प्रथम #AryanAndAbhayFromKanedSchoolSecuredTheFirstPositionInTheDistrict-levelQuizCompetition. #VaranasiLiveNews
