Kotdwar News: एआरटीओ ने जीएमओयू से अनुबंधित सवारी वाहन को किया सीज
कोटद्वार। रोडवेज बस से आगे निजी सवारी वाहन दौड़ाकर रोडवेज डिपो की आय को प्रभावित करने और बस के परिचालक को धमकाने के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने हंगामा किया। डिपो प्रशासन की शिकायत पर पहुंचे एआरटीओ प्रवर्तन ने सवारी वाहन को सीज कर दिया।कोटद्वार डिपो की एक रोडवेज बस नियमित रूप से कालागढ़ से सुबह सात बजे कोटद्वार के लिए रवाना होती है। बस परिचालक केपी सिंह ने डिपो के एआरएम अनुराग पुरोहित को शिकायत कर बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक निजी सवारी वाहन को बस से आगे संचालित कर बस सेवा को प्रभावित किया जा रहा है। आरोप लगाया कि इस पर जब उन्होंने आपत्ति व्यक्त की, तो वाहन संचालक टिकट लेकर बस में सवार हुआ और रास्ते में धमकी दी।बस स्टाफ ने बताया कि निजी सवारी वाहन को आज भी जीएमओयू अड्डे के सामने खड़ा किया गया है। कोटद्वार से दोपहर 1:30 बजे कालागढ़ के लिए रोडवेज बस रवाना होने से पहले फिर से इस वाहन को बस से आगे चलाकर बस सेवा को प्रभावित किया जाएगा। परिचालक की शिकायत को एआरएम अनुराग पुरोहित ने गंभीरता से लिया। उन्होंने मामले से एआरटीओ कोटद्वार को अवगत कराया।एआरटीओ प्रवर्तन अमित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जीएमओयू के बाहर खड़े मिले निजी सवारी वाहन पर जीएमओयू और कालागढ़ के स्टीकर लगे थे। इस संबंध में जीएमओयू अधिकारियों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने वाहन को सीज कर दिया गया। एआरटीओ ने बसों के अलावा जीएमओयू से कोई प्राइवेट सवारी वाहन चलाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।जीएमओयू यातायात प्रबंधक दीपक नेगी ने उन्हें बताया कि जिन रूट पर बसों का संचालन बंद हो चुका था, उन पर फिलहाल छोटे सवारी वाहनों को अनुबंध पर संचालित कर रहे हैं। पूर्व में परिवहन विभाग से इसकी स्वीकृति ली गई थी। एआरटीओ प्रवर्तन ने इसे नकारते हुए केवल बस संचालन पर ही ध्यान केंद्रित करने को कहा। वाहन सीज करने की कार्रवाई के बाद से जीएमओयू में गहमागहमी का माहौल रहा। वहीं, रोडवेज कर्मियों ने परिवहन विभाग की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया।.फोटो समाचारजारीचरनजीत सिंह
#ARTOSeizedThePassengerVehicleContractedWithGMOU #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 15:46 IST
Kotdwar News: एआरटीओ ने जीएमओयू से अनुबंधित सवारी वाहन को किया सीज #ARTOSeizedThePassengerVehicleContractedWithGMOU #VaranasiLiveNews
