मां के निधन ने अरशद वारसी को तोड़ा, एकटर नहीं बनना चाहते थे सर्किट; इस तरह बने कॉमेडी किंग

'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस.' का सर्किट का किरदार हो या 'गोलमाल' सीरीज के माधव, कॉमेडी के मामले में अरशद वारसी को टक्कर दे पाना बहुत मुश्किल है। इन दोनों ही किरदारों ने अरशद की जिंदगी बदल दी। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब वह संघर्ष कर रहे थे। वह अनाथ हो गए लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। लगातार मेहनत करने का नतीजा ये हुआ कि वह आज कॉमेडी के किंग कहे जाते हैं। अरशद वारसी के 58वें जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से। एक्टिंग नहीं करना चाहते थे अरशद वारसी 19 अप्रैल को मुंबई में जन्मे अरशद वारसी के लिए हिंदी सिनेमा में पैर जमाना आसान नहीं था। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगे, लेकिन कहते हैं कि भाग्य में जहां जाना लिखा होता है, वहां के दरवाजे आपके लिए खुलते ही चले जाते हैं। अभिनेता के साथ भी वैसा ही हुआ। माता-पिता की बीमारी और उनके असमय छोड़कर जाने की वजह से अरशद ने छोटी उम्र में काम करना शुरू कर दिया था।

#Bollywood #Entertainment #National #ArshadWarsi #ArshadWarsiBirthday #ArshadWarsiBirthdaySpecial #ArshadWarsiStory #ArshadWarsiTale #ArshadWarsiFact #ArshadWarsiParents #ArshadWarsiCareer #ArshadWarsiFilms #MunnaBhaiMbbs #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 18:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मां के निधन ने अरशद वारसी को तोड़ा, एकटर नहीं बनना चाहते थे सर्किट; इस तरह बने कॉमेडी किंग #Bollywood #Entertainment #National #ArshadWarsi #ArshadWarsiBirthday #ArshadWarsiBirthdaySpecial #ArshadWarsiStory #ArshadWarsiTale #ArshadWarsiFact #ArshadWarsiParents #ArshadWarsiCareer #ArshadWarsiFilms #MunnaBhaiMbbs #VaranasiLiveNews