Sant Kabir Nagar News: बाइक के साथ गिरफ्तार, नकदी बरामद

संतकबीरनगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा चोरी की एक मोटरसाइकिल व चोरी की मोटरसाइकिल बेचने से प्राप्त 1600 रुपये के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली जयप्रकाश दूबे के नेतृत्व में गठित टीम ने बब्लू उर्फ मोहम्मद शाहिद निवासी भैंसहिया को शमशान घाट, औद्योगिक क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल को 20 दिन पूर्व बरदहिया बाजार से चोरी की थीए तथा एक महीना पूर्व शिवाय होटल के सामने से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी कीए जिसे 5000 रुपये में बेच दी थी। बरामद 1600 रुपये उसी के बचे पैसे हैं। संवाद

#SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 23:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: बाइक के साथ गिरफ्तार, नकदी बरामद #SANTKABIRNAGARNEWS #VaranasiLiveNews