फरीदकोट में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 10 पिस्टल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से आया जखीरा
फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 पिस्टल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी राजबीर सिंह उर्फ अमित, अमर सिंह उर्फ अमर और दीप सिंह उर्फ दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवाने की गतिविधियों में शामिल है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर केंद्रीय मॉडर्न जेल के आसपास कार्रवाई कर आरोपियों को काबू किया। थाना सिटी फरीदकोट में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य सदस्यों और हथियारों की सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस को बड़ी वारदात की साजिश से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है।
#Crime #Punjab #Chandigarh-punjab #ArmsSmugglingRacket #FaridkotPolice #Pistols #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 17, 2026, 10:07 IST
फरीदकोट में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़: 10 पिस्टल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान से आया जखीरा #Crime #Punjab #Chandigarh-punjab #ArmsSmugglingRacket #FaridkotPolice #Pistols #VaranasiLiveNews
