बरेली अर्जुन हत्याकांड: परिजनों में आक्रोश, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर हो; पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हंगामा
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजयनगर में सोमवार रात डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिजनों ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हंगामा किया। परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और एनकाउंटर करने की मांग की। हंगामे के कारण आधे घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को शांत कराया। पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन सड़क से हटे और यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की तलाश जल्द की जाएगी।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #ArjunMurderCase #Crime #Murder #Police #Uproar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 13:57 IST
बरेली अर्जुन हत्याकांड: परिजनों में आक्रोश, बोले- आरोपियों का एनकाउंटर हो; पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हंगामा #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #ArjunMurderCase #Crime #Murder #Police #Uproar #VaranasiLiveNews
