Bihar News: जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, घर में आग लगाने के बाद बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

पूर्णिया प्रमंडल के अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भीठा गांव में वर्षों पुराने जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पीड़ित परिवार के घर में आग लगा दी और फिर परिवार के मुखिया 60 वर्षीय बद्री ऋषिदेव का धारदार हथियार से गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार सुबह पूर्णिया जीएमसीएच में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। वर्षों से चल रहा था जमीन को लेकर विवाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, भीठा गांव निवासी बद्री ऋषिदेव के परिवार का कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बीती रात आरोपियों ने कथित रूप से पूरी योजना के साथ पीड़ित परिवार के घर पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि हमलावरों ने सबसे पहले घर में आग लगा दी, जिससे परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए जैसे ही घर के सदस्य बाहर निकले, आरोपियों ने बद्री ऋषिदेव को पकड़ लिया। धारदार हथियार से किया गया हमला परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने बद्री ऋषिदेव के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले अररिया सदर अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। ये भी पढ़ें:जहां मिलता है इंसाफ, वहीं बिक गई थाने की जमीन, बाउंड्री के अंदर की जमीन की रजिस्ट्री से मचा हड़कंप अस्पताल में गूंजीं परिजनों की चीखें बद्री ऋषिदेव की मौत की खबर मिलते ही पूर्णिया जीएमसीएच परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की भतीजी बुदनी देवी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनके परिवार के चार सदस्यों की अब तक हत्या हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले उनके पिता, सगे भाई और मासूम बेटे की भी इसी विवाद में हत्या कर दी गई थी। अब परिवार के बड़े सदस्य बद्री ऋषिदेव की भी जान ले ली गई। चौथी हत्या के बाद इलाके में आक्रोश एक ही परिवार के चौथे सदस्य की हत्या के बाद भीठा गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए रानीगंज थाना पुलिस ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं रानीगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

#CityStates #Crime #Bihar #Purnea #BiharNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 30, 2026, 17:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar News: जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, घर में आग लगाने के बाद बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या #CityStates #Crime #Bihar #Purnea #BiharNews #VaranasiLiveNews