HPPSC: मोबाइल एप से होंगे अब आवेदन, चेहरे की प्रमाणिकता से होगी अभ्यर्थियों की पहचान
हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए एप्लीकेंट और अटेंडेंस नाम से दो एप लॉन्च किए हैं। एप से अभ्यर्थी अब अपने मोबाइल फोन से ही आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा के दौरान चेहरे की प्रमाणिकता के माध्यम से उनकी पहचान सुनिश्चित की जाएगी। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। एप से अभ्यर्थी साइबर कैफे या कॉमन सर्विस सेंटर के बजाय सीधे अपने मोबाइल फोन से आवेदन कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। लोकसेवा आयोग का कहना है कि नई मोबाइल आधारित प्रणाली से अभ्यर्थी किसी भी स्थान से आवेदन कर सकेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया आसान होगी और अभ्यर्थियों के समय और खर्च की बचत होगी।
#CityStates #Shimla #HppscApp #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 20:30 IST
HPPSC: मोबाइल एप से होंगे अब आवेदन, चेहरे की प्रमाणिकता से होगी अभ्यर्थियों की पहचान #CityStates #Shimla #HppscApp #VaranasiLiveNews
