Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक कक्षाओं में अब 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन
झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने विभिन्न कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीबीए आदि स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब विद्यार्थी 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाए जाने से उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर अब तक आवेदन नहीं कर पाए। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के जनसंचार विभागाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. अमित भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी बढ़ी हुई समयावधि का लाभ उठाएं।शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित प्रवेश कार्यक्रम शीघ्र ही जारी किया जाएगा। इसमें मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन, फीस जमा कराने तथा अन्य प्रवेश संबंधी गतिविधियों की नई तिथियों की घोषणा की जाएगी। डॉ. अमित ने कहा कि आवेदन तिथि बढ़ाए जाने से महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के इच्छुक अधिक से अधिक विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा। विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट तथा नोटिसों को नियमित रूप से देखते रहें। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में बुधवार शाम तक यूजी कक्षाओं की 1200 सीटों के लिए कुल 1590 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीए की 480 सीटों के लिए 735, बीसीए की 80 सीटों के लिए 243, बीबीए की 80 सीटों के लिए 136, बीकॉम की 140 सीटों के लिए 147, बीएससी लाइफ साइंस की 80 सीटों के लिए 146, बीएससी गणित की 40 सीटों के लिए 60 तथा बीएससी फिजिकल साइंस की 300 सीटों के लिए 123 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
#ApplicationsForUndergraduateClassesCanNowBeSubmittedUntilJune30. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 20:16 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्नातक कक्षाओं में अब 30 जून तक कर सकते हैं आवेदन #ApplicationsForUndergraduateClassesCanNowBeSubmittedUntilJune30. #VaranasiLiveNews
