Panipat News: स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से
पानीपत। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जिले के महाविद्यालयों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया 7 मई से शुरू होने जा रही है। जिले के 14 प्रमुख कॉलेजों ने कुल 11,130 सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। छात्र 31 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।कॉलेजों में बीए कोर्स सबसे अधिक लोकप्रिय बना हुआ है, जिसमें 4,750 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके बाद बीकॉम में 2,640 और बीएससी में 1,880 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं बीबीए और बीसीए जैसे प्रोफेशनल कोर्स में सीटों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और कॉलेजों ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित करने शुरू कर दिए हैं।दाखिला शेड्यूल के अनुसार, पहली मेरिट सूची 11 जून को जारी होगी। चयनित विद्यार्थियों को 12 से 15 जून तक फीस जमा करानी होगी। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची और फिजिकल काउंसलिंग के जरिए बची सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।अभी तक घोषित नहीं हुआ 12वीं का परिणाम : दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद छात्रों के सामने एक बड़ी चुनौती है। हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में छात्र असमंजस में हैं कि बिना परिणाम के आवेदन कैसे करें। विभाग के अनुसार, परिणाम आने के बाद छात्र अपने अंक अपडेट कर सकेंगे।
#ApplicationProcessForUndergraduateCoursesBeginsToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 02:41 IST
Panipat News: स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से #ApplicationProcessForUndergraduateCoursesBeginsToday #VaranasiLiveNews
