Kullu News: सेब ने दिखाई मिठास, बागवानों की बढ़ी आस

कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी में इस बार सेब सीजन बागवानों के लिए राहत लेकर आया है। मंडी में उच्च गुणवत्ता वाले सेब को 200 से 250 रुपये प्रति किलो तक का भाव मिल रहा है। बेहतर कीमत मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं और उन्हें इस सीजन में अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।देशभर में गुणवत्तापूर्ण सेब की मांग बढ़ने से पिछले एक सप्ताह से मंडियों में सेब के दाम स्थिर बने हुए हैं। सेब का आकार, रंग और गुणवत्ता बेहतर होने के कारण व्यापारी भी ऊंची बोली लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।भुंतर सब्जी मंडी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिदिन सेब की खेप पहुंच रही है और कारोबार भी रफ्तार पकड़ रहा है। मंडी में गाला वैरायटी सेब 225 रुपये प्रति किलो, रॉयल सेब 120 रुपये प्रति किलो, ब्लैक हैंबर प्लम 115 रुपये प्रति किलो, प्लम 95 रुपये प्रति किलो, मैरीपोजा 80 रुपये प्रति किलो तथा टमाटर 25 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है।बुधवार को टमाटर के दाम में करीब 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बागवान पवन ठाकुर, देवराज, सोनू और टीएस नेगी ने बताया कि पिछले कुछ समय से मौसम को लेकर बनी चिंताओं के बीच अच्छे दाम मिलने से राहत मिली है।मंडी के कारोबारी वीर सिंह, सोहन सिंह ठाकुर, ईशात चौधरी और गुलशन ने बताया कि बेहतर गुणवत्ता वाले सेब को अच्छा भाव मिल रहा है। इससे बागवानों के साथ-साथ खरीदारों को भी गुणवत्ता वाले फल उपलब्ध हो रहे हैं।

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 16:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



Kullu News: सेब ने दिखाई मिठास, बागवानों की बढ़ी आस #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews