Noida News: रोजेदारों से जरूरतमंदों की मदद की अपील
रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा की जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद इश्त्याक नैयर कासमी ने मुस्लिम समाज के लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अल्लाह ने कुरान में सभी लोगों से मोहब्बत और जरूरतमंदों की मदद करने का हुक्म दिया है। अल्लाह ने फरमाया है जो मेरे बंदों की मदद करेगा, मैं उसकी मदद करूंगा। जो मेरे बंदों पर रहम करेगा मैं उसे पर रहम करूंगा। उन्होंने कहा इबादत, नेकी और रौनकों से भरा पाक माह-ए-रमजान चल रहा है। ये महीना लोगों को जीने का तरीका सिखाता है।
#AppealToTheFastingPeopleToHelpTheNeedy #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 18:44 IST
Noida News: रोजेदारों से जरूरतमंदों की मदद की अपील #AppealToTheFastingPeopleToHelpTheNeedy #VaranasiLiveNews
