Meerut News: कांवड़ मेला व त्योहारों को सौहार्द के साथ मनाने की अपील
हस्तिनापुर। आगामी कांवड़ मेला और अन्य त्योहारों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को थाना परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने की। अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा और अन्य पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले भ्रामक और तथ्यहीन संदेशों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ या किसी भी प्रकार की अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में थानाध्यक्ष लालाराम शर्मा, सुशील नागर, गोपाल कुकरेजा, संजय मनचंदा, बालेश्वर प्रधान, बालमुकुंद बत्रा, मनोज प्रधान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#AppealToCelebrateTheKanwarMelaAndFestivalsInASpiritOfHarmony. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 16:13 IST
Meerut News: कांवड़ मेला व त्योहारों को सौहार्द के साथ मनाने की अपील #AppealToCelebrateTheKanwarMelaAndFestivalsInASpiritOfHarmony. #VaranasiLiveNews
