HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- सोनिया गांधी का सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त से मिलना संदेहास्पद

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, केरलम इकाई ने दिल्ली में सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी मामले को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सोनिया गांधी और स्वर्ण लूट के सरगना उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच संबंधों के खुलासे व मामले की जांच में सोनिया गांधी को भी सम्मिलित करने की मांग की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी और स्वर्ण लूट के सरगना उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच बैठकें रहस्यमयी हैं। उन्होंने मांग की कि यह मामला सीबीआई को सौंपा जाए। केरलम विशेष जांच दल की जांच अप्रभावी है। शुक्रवार को जारी बयान में अनुराग ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का उन लोगों से सीधा संबंध है, जिन्होंने भगवान अय्यप्पा का सोना चुराया है। सोनिया गांधी और उनके परिवार को करोड़ों अय्यप्पा भक्तों के सामने जवाब देना चाहिए। दो फ्रंट पर कांग्रेस ने हिंदुओं की आस्था, विशेषकर अय्यप्पा श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया। पहला, जब सबरीमाला केस में महिलाओं के प्रवेश को लेकर अदालत का निर्णय आया तो भाजपा ने उनके परंपराओं, रीति-रिवाज़ को बचाने के लिए प्रदर्शन किया। जब कोर्ट का निर्णय आया कि महिलाओं का प्रवेश सबरीमाला मंदिर में हो जो मंदिर की परंपराओं के खिलाफ थे। भाजपा ने उसका विरोध किया लेकिन कांग्रेस ने इसका जश्न मनाया। सिर्फ भाजपा ने अय्यप्पा श्रद्धालुओं की लड़ाई लड़ी। दूसरा सबरीमाला सोना घोटाले में अभियुक्त उन्नीकृष्णन बार-बार सोनिया गांधी से मिलते हैं।

#CityStates #Shimla #AnuragThakurStatement #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 19:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- सोनिया गांधी का सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त से मिलना संदेहास्पद #CityStates #Shimla #AnuragThakurStatement #VaranasiLiveNews