Fellowship: एंथ्रोपिक की AI सेफ्टी फेलोशिप, हर सप्ताह मिलेंगे करीब 3.58 लाख रुपये; 26 अप्रैल तक आवेदन का मौका

Anthropic AI Safety Fellowship 2026: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। एआई कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने अपने एआई सेफ्टी फेलोशिप 2026 प्रोग्राम के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। शोधकर्ताओं को हर सप्ताह 3,850 अमेरिकी डॉलर (करीब 3.58 लाख रुपये) का आकर्षक स्टाइपेंड दिया जाएगा। कुल मिलाकर मासिक स्टाइपेंड 15,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 13.96 लाख रुपये) होगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य ऐसे एआई सिस्टम विकसित करना है जो सुरक्षित, भरोसेमंद और समाज के लिए उपयोगी हों। कंपनी के अनुसार, यह प्रोग्राम खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो एआई से जुड़े रिसर्च और इंजीनियरिंग में आगे बढ़ना चाहते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को एआई रिसर्च पर काम करने का मौका मिलेगा।

#Jobs #Education #National #Fellowship #Anthropic #Ai #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 20:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Fellowship: एंथ्रोपिक की AI सेफ्टी फेलोशिप, हर सप्ताह मिलेंगे करीब 3.58 लाख रुपये; 26 अप्रैल तक आवेदन का मौका #Jobs #Education #National #Fellowship #Anthropic #Ai #VaranasiLiveNews