Anshula Kapoor Bridal Look: अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक जीत लेगा दिल, हैवी लहंगे पर मिनिमल मेकअप बना हाईलाइट
Anshula Kapoor Wedding Look: सेलेब्स की शादियां सिर्फ गाॅसिप, रिश्तों और फिल्मी सीन से अलग उनकी रियल लाइफ की वजह से सुर्खियों में नहीं रहती है। उनके फैशन स्टेटमेंट के कारण भी लंबे समय तक चर्चा में रहती हैं। कई सेलेब्स अपनी शादी के साथ एक नए ब्राइडल फैशन और ट्रेंड को शुरू कर देते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंधीं। उनकी शादी के फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा अंशुला का ब्राइडल लुक चर्चा में है। उनके लुक की काफी तारीफ हो रही है। अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक फैशन प्रेमियों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। जहां पिछले कुछ वर्षों से मिनिमलिस्ट ब्राइडल फैशन का ट्रेंड देखने को मिल रहा था, वहीं अंशुला ने क्लासिक और रॉयल स्टाइल को अपनाते हुए हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगे और पारंपरिक ज्वेलरी को चुना। उनका पूरा लुक शाही भारतीय दुल्हन की झलक देता है। गोल्डन और पिंक रंगों का संयोजन, बारीक कढ़ाई, चौड़ा बॉर्डर, डबल दुपट्टा और पारंपरिक आभूषण उनके आउटफिट को भव्य बनाते हैं। खास बात यह रही कि इतने रिच ब्राइडल लुक के बावजूद मेकअप को सॉफ्ट और नेचुरल रखा गया, जिससे पूरा फोकस लहंगे और ज्वेलरी पर बना रहा। यह स्टाइल उन दुल्हनों के लिए भी शानदार प्रेरणा हो सकता है, जो ट्रेडिशनल ग्रैंड लुक चाहती हैं लेकिन चेहरे पर ओवरडन मेकअप नहीं चाहतीं। यहां तस्वीरें में देखें अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक।
#Fashion #National #AnshulaKapoor #BridalLook #WeddingFashion #AnshulaKapoorWedding #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 16:06 IST
Anshula Kapoor Bridal Look: अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक जीत लेगा दिल, हैवी लहंगे पर मिनिमल मेकअप बना हाईलाइट #Fashion #National #AnshulaKapoor #BridalLook #WeddingFashion #AnshulaKapoorWedding #VaranasiLiveNews
