आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर फिर भूस्खलन: गरमपानी में सड़क बंद, बीआरओ ने शुरू किया सफाई कार्य; कोई अनहोनी नहीं
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। मार्ग पर बुधवार दोपहर मलघाट और गस्कू के बीच गरमपानी नामक जगह पर पहाड़ी से बोल्डरों की बारिश के साथ मलबा आने से सड़क बंद हो गई। भूस्खलन थमने के बाद बीआरओ की टीम ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। शाम तक मार्ग पर यातायात सुचारु हो जाने की उम्मीद है। थाना पांगला के हेड कंस्टेबल सोबन सिंह बनग्याल ने बताया कि भूस्खलन के समय वाहनों की आवाजाही नहीं थी, जिससे अनहोनी होने से बच गई। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पिछले चार-पांच दिनों से रोज रात में रुक रुककर बारिश और सुबह तेज धूप के बाद पहाड़ी दरकने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते मंगलवार को दोबाट में भी पहाड़ी दरकने से दो घंटे यातायात बंद रहा, जबकि मार्ग पर मलघाट और गस्कू में मंगलवार को दिन चौथे सड़क खोली जा सकी।
#CityStates #Pithoragarh #PithoragarhNews #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 16, 2026, 14:05 IST
आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर फिर भूस्खलन: गरमपानी में सड़क बंद, बीआरओ ने शुरू किया सफाई कार्य; कोई अनहोनी नहीं #CityStates #Pithoragarh #PithoragarhNews #UttarakhandNews #VaranasiLiveNews
