Rajasthan: भिवाड़ी ब्लास्ट के बाद एक और अवैध फैक्टरी का खुलासा, स्टील फैब्रिकेशन की आड़ में चल रहा था यह धंधा
भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हालिया ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यहां RIICO के प्लॉट संख्या जी-1/682 में स्टील फैब्रिकेशन की आड़ में पॉपअप पटाखों का निर्माण किया जा रहा था। सूचना कांग्रेस पार्टी के इमरान खान की ओर से दी गई, जिसके बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। गेट का ताला तुड़वाने पर अंदर पटाखे बनाने से जुड़ा भारी मात्रा में सामान और जखीरा मिला। महिलाओं और बच्चों से कराए जाने का आरोप जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि फैक्टरी में महिलाओं और बच्चों से भी काम कराया जा रहा था। यह अवैध इकाई खुशखेड़ा ब्लास्ट स्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर संचालित हो रही थी। बताया गया है कि धमाके के बाद मालिक फैक्टरी में ताला लगाकर फरार हो गया। पढ़ें-भिवाड़ी फैक्टरी धमाके में अधिकतर मृतक बिहार निवासी:चार गंभीर घायल दिल्ली रेफर; मैनेजर हिरासत में, खुला यह राज प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जांच कार्रवाई के दौरान एडीएम सुमित्रा पारीक, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह, तहसीलदार, नगर परिषद और फायर विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पूरे परिसर की बारीकी से जांच की जा रही है। एहतियातन कंपनी परिसर में जाने वाली बिजली लाइन काट दी गई है और विस्तृत जांच जारी है। औद्योगिक सुरक्षा पर फिर सवाल इस घटनाक्रम के बाद खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। हालिया ब्लास्ट के बाद सामने आई इस अवैध इकाई ने औद्योगिक क्षेत्रों में निगरानी और अनुपालन व्यवस्था पर चर्चा को तेज कर दिया है।
#CityStates #Kotputli-behror #Rajasthan #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 17:18 IST
Rajasthan: भिवाड़ी ब्लास्ट के बाद एक और अवैध फैक्टरी का खुलासा, स्टील फैब्रिकेशन की आड़ में चल रहा था यह धंधा #CityStates #Kotputli-behror #Rajasthan #VaranasiLiveNews
