Yamuna Nagar News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जड़ दिया ताला
साढौरा। बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को मिर्जापुर गांव स्थित 33केवीए पावर हाउस पर ताला जड़ दिया। इस पावर हाउस के सात एपी फीडर और एक आरडीएस फीडर के माध्यम से करीब 24 गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। पिछले कई दिनों से हल्की हवा या तकनीकी कारणों का हवाला देकर बार-बार सप्लाई बंद किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी।शनिवार शाम करीब पौने सात बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण पावर हाउस पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते आक्रोशित लोगों ने बिजली निगम के एसएसए अनिल कुमार और एएसएसए रजत कुमार को बाहर निकाल दिया और पावर हाउस के दरवाजे पर ताला जड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक एसडीओ मौके पर नहीं आते, तब तक किसी भी कर्मचारी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। लोगों का आरोप था कि बार-बार बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और विभागीय अधिकारी कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल रहे हैं। ग्रामीण अंकित पानीवाला, राम सिंह पीपलीवाला, हनीफ नवागांव, सरपंच कर्मजीत सिंह पीपलीवाला, सतेंद्र कुमार कोटला, अली अहमद पीरवाली, अयूब खान, ताज मोहम्मद, युसुफ, धर्म सिंह नत्थरनपुर और यशवीर टोडरपुर सहित कई लोगों ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना था कि थोड़ी सी हवा चलने पर भी सप्लाई बंद कर दी जाती है, जिससे खेतों की सिंचाई और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों की बात बिजली निगम के एसडीओ शंशाक गोयल से फोन पर कराई गई। उन्होंने बताया कि शनिवार होने के कारण वे अवकाश पर हैं और किसी जरूरी कार्य से बाहर हैं, लेकिन सोमवार को मौके पर आकर समस्या का समाधान करेंगे। इसी बीच साढौरा थाना से सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में बिजली निगम के जेई मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों ने जेई को भी अपने साथ जमीन पर बैठा लिया और उनसे समस्याओं पर चर्चा की। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद जेई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ताला खोल दिया। जेई मनीष कुमार ने बताया कि सलेमपुर फीडर में तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई बाधित हुई थी, जिसे ठीक करने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीओ से बात हो चुकी है और जल्द ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। संवाद मिर्जापुरगांवमेंपावरहाउसकेदरवाजेपरतालालगातेग्रामीण।संवाद
#AngryVillagersLockedThePowerHouseDueToPowerCuts. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 03:17 IST
Yamuna Nagar News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जड़ दिया ताला #AngryVillagersLockedThePowerHouseDueToPowerCuts. #VaranasiLiveNews
