Prayagraj News: एएनसी सेंट जॉन्स ने सात रन से जीता मैच
कुलभास्कर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मैच में शनिवार को खेलगांव मैदान पर एएनसी सेंट जॉन्स क्रिकेट क्लब ने खेलगांव पब्लिक स्कूल को सात रन से हराया। एएनसी सेंट जॉन्स क्रिकेट क्लब ने 35 ओवर में छह विकेट खोकर 226 रन (अनुराज बिंद 75 नाबाद, हिमांशु मिश्र 57, निकेश कुमार 33, हर्षित जी सहाय 2/17, शलोक चतुर्वेदी 2/36) बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल की टीम 35 ओवर में सात विकेट खोकर 219 रन (हर्षित जी सहाय 101, प्रतीक शर्मा 37, अनुराज बिंद 3/14, दिवाकर यादव 2/31) ही बना सकी। मैच में हितेश श्रीवास्तव और मो. आरिफ ने अंपायरिंग की। अनूप कुमार शर्मा ने स्कोरिंग की। हर्षित जी सहाय।
#Sports #Cricket #Runs #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 26, 2026, 02:39 IST
Prayagraj News: एएनसी सेंट जॉन्स ने सात रन से जीता मैच #Sports #Cricket #Runs #VaranasiLiveNews
