Kangra News: दिमागी खेल में अनामिका और कार्तिक ने चली जीत की चाल
कांगड़ा। मटौर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में अनामिका और कार्तिक ने अपनी दिमागी चालों का लोहा मनवाते हुए पहला स्थान हासिल किया। 64 खानों की बिसात पर दोनों खिलाड़ियों ने सूझबूझ और सटीक रणनीति का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। महिला वर्ग में अनामिका और पुरुष वर्ग में कार्तिक विजेता बने, जबकि स्वाति और नितिन ने क्रमश: दूसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज खेल समिति की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्ष 2026 के खेल दिवस की थीम खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया से अवगत कराते हुए खेल भावना से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में संस्थान के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शतरंज के अलावा अन्य स्पर्धाओं में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कैरम बोर्ड के महिला वर्ग में माही व पायल तथा पुरुष वर्ग में अनमोल व आर्यन की जोड़ी पहले स्थान पर रही। रस्सीकूद के पुरुष वर्ग में शुभम और महिला वर्ग में कोमल ने बाजी मारी। बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में हिमांशु व कार्तिकेय और महिला वर्ग में प्रिया व काजल की टीम विजेता रही। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ने सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews # #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 29, 2026, 19:55 IST
Kangra News: दिमागी खेल में अनामिका और कार्तिक ने चली जीत की चाल #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews # #VaranasiLiveNews
