Delhi News: बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की पहल

नई दिल्ली।सड़क हो, सार्वजनिक परिवहन या कार्यस्थल महिलाओं की सुरक्षा आज भी चुनौती बनी हुई है। ऐसे में उत्तर-पूर्व जिला प्रशासन ने बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की पहल की है। उत्तर पूर्व जिले के डीसी कार्यालय परिसर में निशुल्क सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में काफी संख्या में छात्राएं और महिलाएं हिस्सा लेकर आत्मरक्षा की तकनीकें सीख रही हैं। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को पाम स्ट्राइक, एल्बो स्ट्राइक, नी स्ट्राइक और फ्रंट किक जैसी तकनीकों का अभ्यास कराया। साथ ही समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और आत्मविश्वास से कैसे खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। जिला प्रशासन का कहना है कि महिलाओं को केवल कानून के भरोसे छोड़ना पर्याप्त नहीं है। बल्कि जरूरत इस बात की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए खुद भी तैयार रहें। यह शिविर रोजाना शाम 5 से 6 बजे तक होगा। डीएम अजय कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों और महिलाओं को इस प्रशिक्षण से जोड़ें। संवाद

#AnInitiativeToTeachSelf-defenseTechniquesToGirlsAndWomen. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 13:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Delhi News: बेटियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की पहल #AnInitiativeToTeachSelf-defenseTechniquesToGirlsAndWomen. #VaranasiLiveNews