एएमयू छात्रसंघ शपथ ग्रहण: नई टीम ने ली शपथ, समारोह में हंगामा, रघुराज सिंह के खिलाफ दी तहरीर

एएमयू छात्र संघ के शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही हॉलों और छात्रावासों में उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही छात्र आन-बान और शान के साथ शपथ ग्रहण स्थल एथलेटिक्स ग्राउंड की ओर जाने की तैयारी कर रहे थे। छात्रावासों से छात्र अपने अपने नव निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ जुलूस की शक्ल में बाइकों पर सवार होकर निकले। आतिशबाजी कर जोरदार धमाके किए गए। इन धमाकों की आवाज समारोह स्थल तक खूब सुनाई दी गई। एक के बाद एक लगातार धमाके किए गए। इन्हीं धमाकों के बीच छात्रों ने कंधों पर उठाकर अध्यक्ष नोमान अशरफ और सचिव मो. हमदान को समारोह स्थल तक पहुंचाया। रास्ते में शेर आया.. शेर आया के नारे गूंजते रहे। समारोह का संचालन कर रहे यूनिवर्सिटी हेल्थ सर्विस के सीएमओ इंचार्ज डॉ. शारिक अकील ने आतिशबाजी को एएमयू की रवायतों के खिलाफ बताकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसका कहीं कोई असर नहीं हुआ। लगातार नारे गूंजते रहे और दोनों पदाधिकारियों को छात्र कंधों पर ही मंच तक लेकर गए। वहीं पर उन्हें उतारा गया। इससे पहले छात्रों ने छोटे-छोटे जश्न भी मनाए गए। व्यंजन परोस कर कोल्ड ड्रिंक और चाय भी पिलाई गई। कई गुटों में छात्रों के बीच चाय पार्टी हुई। इसके बाद शेरवानी निकाल कर दुरुस्त की गई। नई टोपियां मंगवा कर पदाधिकारियों को पहनाईं गईं। उन्हें मालाएं भी पहनाईं गईं। पूरे दिन कैंपस में यही उत्साह बना रहा। हर छात्र के बीच यह समारोह चर्चा के केंद्र में रहा। छात्राओं के छात्रावास में भी कमोबेश यही उत्साह रहा।

#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AmuNews #AmuStudentsUnion #OathCeremony #NomanAshraf #RaghurajSingh #WomensCollege #HorseRidingClub #Protest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 16, 2026, 13:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एएमयू छात्रसंघ शपथ ग्रहण: नई टीम ने ली शपथ, समारोह में हंगामा, रघुराज सिंह के खिलाफ दी तहरीर #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #AmuNews #AmuStudentsUnion #OathCeremony #NomanAshraf #RaghurajSingh #WomensCollege #HorseRidingClub #Protest #VaranasiLiveNews