फैन के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया दुख, ब्लॉग पर लिखा इमोशनल नोट; कहा- शब्दों में कहना आसान नहीं

मंगलवार (5 मई) को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। उन्होंने प्रयागराज की अपनी फैन शालिनी सिंह को याद करते हुए गहरा दुख जताया। एक्टर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के दर्द को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल होता है। फैन को बताया परिवार जैसा उन्होंने लिखा, हमारी प्यारी परिवार जैसी शालिनी सिंह, इलाहाबाद (प्रयागराज) के निधन की खबर से बहुत दुखी हूं। अमिताभ ने आगे कहा कि ऐसे मौके हमेशा सबसे ज्यादा कठिन और दर्दनाक होते हैं, जिन्हें शब्दों में कहना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में वह सिर्फ प्यार, दुआ और संवेदनाएं ही दे सकते हैं। उन्होंने लिखा, मैं प्रार्थना करता हूं, हम सब प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति और सुकून मिले, जिसकी वह हमेशा हकदार थी।

#Bollywood #National #AmitabhBachchan #AmitabhBachchanBlog #ShaliniSingh #AmitabhBachchanUpcomingMovies #Kalki2ReleaseDate #Kalki2898Ad #DeepikaPadukone #Prabhas #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 11:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फैन के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया दुख, ब्लॉग पर लिखा इमोशनल नोट; कहा- शब्दों में कहना आसान नहीं #Bollywood #National #AmitabhBachchan #AmitabhBachchanBlog #ShaliniSingh #AmitabhBachchanUpcomingMovies #Kalki2ReleaseDate #Kalki2898Ad #DeepikaPadukone #Prabhas #VaranasiLiveNews