Bharat Taxi: अमित शाह ने लॉन्च की भारत टैक्सी, दिल्ली-NCR में शुरू हुई, जानें ओला-उबर से कैसे अलग
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा भारत टैक्सी की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इस लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को सीधी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। दावा है कि यह सेवा ड्राइवरों को ज्यादा कमाई और यात्रियों को पारदर्शी किराया देगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया भारत टैक्सी का लॉन्च भारत टैक्सी का औपचारिक शुभारंभ केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाहने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में किया।लॉन्च के मौके पर भारत टैक्सी रैली भी निकाली गई, जिसमें ड्राइवरों और यात्रियों ने हिस्सा लिया।इस दौरान अमित शाह ने कहा कि भारत टैक्सी “ड्राइवरों को मुनाफे का मालिक बनाती है और उन्हें सम्मान व गरिमा प्रदान करती है।”
#Automobiles #National #BharatTaxi #AmitShah #TaxiService #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 13:07 IST
Bharat Taxi: अमित शाह ने लॉन्च की भारत टैक्सी, दिल्ली-NCR में शुरू हुई, जानें ओला-उबर से कैसे अलग #Automobiles #National #BharatTaxi #AmitShah #TaxiService #VaranasiLiveNews
