यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026: रुकसार-आस्था इंटर में अव्वल, निधि हाईस्कूल टॉपर
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट में सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों की रुकसार और जेएन मौर्या साइंस इंटर कॉलेज मुबारकपुर जगदीशपुर की आस्था मौर्या ने 91.60 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में आलोक प्रमोद इंटर कॉलेज की निधि ने 96.83 फीसदी अंक पाकर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया और प्रदेश की टॉप-10 सूची में छठा स्थान पाया। परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के घरों और विद्यालयों में खुशी का माहौल छा गया। कहीं मिठाई बांटी गई तो कहीं छात्रों को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर गर्व जताया, वहीं शिक्षकों ने इसे मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। हाईस्कूल टॉप-10 निधि – 96.83 विकास – 95.50 श्रेया मौर्या, मधुलिका शुक्ला – 94.17 सेजल, कीर्ति – 93.83 आयुष पांडेय – 93.33 साक्षी यादव – 93.00 कृष्णा मौर्या, लक्ष्मी, अंजली मौर्या, शिक्षा जायसवाल – 92.83 यामिनी यादव, गौरव गुप्ता – 92.67 ऋषभ पांडेय, दीप्ति – 92.50 रिया यादव, वैष्णवी, सूरज वर्मा – 92.17 इंटरमीडिएट टॉप-10 रुकसार वआस्था मौर्या (संयुक्त रूप से जिले मे पहले स्थान पर) – 91.60 सक्षम पांडेय – 91.20 आरजू शर्मा, अदिति सिंह – 90.80 सिद्धार्थ गुप्ता – 90.60 शिवांशी शुक्ला – 89.90 काजल – 89.60 अंशी सिंह, प्रिंसी – 89.40 दिव्यांशी – 89.20 दिव्यांशी – 89.00 अंजू यादव – 88.80
#CityStates #Amethi #AmethiNews #UpBoardResult2026 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 15:00 IST
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026: रुकसार-आस्था इंटर में अव्वल, निधि हाईस्कूल टॉपर #CityStates #Amethi #AmethiNews #UpBoardResult2026 #VaranasiLiveNews
