'हैरान हूं!', अमीषा पटेल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ हो रहे व्यवहार पर जताई चिंता; जानें पूरा मामला
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ किए जा रहे बर्ताव पर नाराजगी जताई है। अमीषा पटेल का यह पोस्ट रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 39 साल के रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मैच खेल सकते हैं। अमीषा के ट्वीट में क्या है अमीषा पटेल ने एक्स पर लिखा 'यह ट्वीट बॉलीवुड से जुड़ा नहीं है। मैं काफी समय से यह देख रही थी, इसलिए आज ट्वीट करने का मन हुआ। मैं यह देखकर हैरान हूं कि क्रिकेट के इस दौर में, या मुझे कहना चाहिए 'क्रिकेट के बेरहम दौर' में, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर सुपरस्टार्स के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है। यह शर्मनाक है।'
#Bollywood #Entertainment #National #AmeeshaPatelNews #AmeeshaPatelLatest #AmeeshaPatelOnViratKohli #AmeeshaPatelOnRohitSharma #AmeeshaPatelOnCricket #BollywoodActoress #AmeeshaPatel #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 18:10 IST
'हैरान हूं!', अमीषा पटेल ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ हो रहे व्यवहार पर जताई चिंता; जानें पूरा मामला #Bollywood #Entertainment #National #AmeeshaPatelNews #AmeeshaPatelLatest #AmeeshaPatelOnViratKohli #AmeeshaPatelOnRohitSharma #AmeeshaPatelOnCricket #BollywoodActoress #AmeeshaPatel #VaranasiLiveNews
