Pauri News: पीएचसी में खड़ी एंबुलेंस, निजी वाहन से अस्पताल पहुंचा रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसीश्रीनगर। हिंसरियाखाल पीएचसी में एंबुलेंस खड़ी होने के बावजूद ग्रामीणों को आपात स्थिति में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एंबुलेंस के लिए चालक की नियुक्ति न होने और जरूरी दस्तावेज अपडेट न होने से इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने की मांग की है।ग्राम पंचायत उमरी के नरेश उमरियाल ने बताया कि बीते मंगलवार रात करीब एक बजे गांव के एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर पीएचसी हिंसरियाखाल पहुंचे, लेकिन वहां एंबुलेंस के लिए चालक उपलब्ध नहीं था और न ही वाहन के जरूरी दस्तावेज वैध थे। मजबूरी में परिजनों को दो हजार रुपये खर्च कर निजी वाहन से बीमार युवक को श्रीकोट अस्पताल पहुंचाना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कीर्तिनगर के प्रभारी डाॅ. आकाशदीप ने बताया कि कोविड के दौरान हिंसरियाखाल क्षेत्र के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई थी। उस समय चालक और तेल की व्यवस्था शासन स्तर से थी, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर यह व्यवस्था समाप्त हो गई। एंबुलेंस खड़ी होने की जानकारी सीएमओ और जिला प्रशासन को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि कीर्तिनगर ब्लॉक में दो एंबुलेंस का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।
#AmbulancesRemainParkedAtThePHC;PatientsAreBeingTransportedToTheHospitalInPrivateVehicles. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 19:35 IST
Pauri News: पीएचसी में खड़ी एंबुलेंस, निजी वाहन से अस्पताल पहुंचा रहे मरीज #AmbulancesRemainParkedAtThePHC;PatientsAreBeingTransportedToTheHospitalInPrivateVehicles. #VaranasiLiveNews
